|
|
रतलाम। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर जावरा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश लेकर भव्य सामाजिक समरसता यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यात्रा ग्राम आलमपुर ठिकरिया से जावरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर सैदपुर और चौकी होते हुए ग्राम रिंगनोद पहुंची। यहां यात्रा के पहुंचने पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित ग्रामीणों और सामाजिकजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्राम रिंगनोद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संत रविदास जी के चित्र एवं कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं सामाजिकजनों का स्वागत करते हुए संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि भारत की पहचान सदियों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से रही है। संत रविदास जी ने समाज को समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और राष्ट्र में विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आचरण के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। आज उनकी शिक्षाएं पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक समरसता केवल किसी एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। सामाजिक समरसता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेशों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। ग्राम रिंगनोद में हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं सामाजिकजनों की सहभागिता रही। संत रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर निकली यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे और समरसता का प्रभावी संदेश देती नजर आई। यात्रा के माध्यम से लोगों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत |
रतलाम। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर जावरा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश लेकर भव्य सामाजिक समरसता यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यात्रा ग्राम आलमपुर ठिकरिया से जावरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर सैदपुर और चौकी होते हुए ग्राम रिंगनोद पहुंची। यहां यात्रा के पहुंचने पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित ग्रामीणों और सामाजिकजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
ग्राम रिंगनोद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संत रविदास जी के चित्र एवं कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं सामाजिकजनों का स्वागत करते हुए संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि भारत की पहचान सदियों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से रही है। संत रविदास जी ने समाज को समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और राष्ट्र में विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आचरण के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। आज उनकी शिक्षाएं पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक समरसता केवल किसी एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।
सामाजिक समरसता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेशों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। ग्राम रिंगनोद में हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं सामाजिकजनों की सहभागिता रही।
संत रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर निकली यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे और समरसता का प्रभावी संदेश देती नजर आई। यात्रा के माध्यम से लोगों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत