रतलाम। रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल सदस्य धीरज व्यास का जन्मदिवस मंगलवार शाम प्राधिकरण कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिवस समारोह में प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी सहित संचालक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए व्यास को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने धीरज व्यास के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके निरंतर सक्रिय और उन्नतिशील जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संचालक मंडल सदस्य श्री राजेंद्र सिंह गोयल एवं श्री राजेंद्र मौर्य ने भी श्री व्यास को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान पार्टीजनों एवं शुभचिंतकों ने धीरज व्यास का साफा बांधकर तथा पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। कार्यालय परिसर में मौजूद सभी लोगों ने श्री व्यास के साथ खुशियां साझा कीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
प्राधिकरण के द्वितीय उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्य श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर ने पारिवारिक व्यस्तताओं के चलते दूरभाष के माध्यम से श्री व्यास को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व पार्षद गोपाल सोलंकी सहित पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र सिंह सिसौदिया, मनोहर सिंह चौहान, अजय उपाध्याय, नरेंद्र सिंह चौहान, भारत सिंह सोलंकी एवं जोगेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे। जन्मदिवस समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत