जीरन। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय जीरन में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमकांत तुगनावत के निर्देशन में किया गया
कार्यकम में अतिथि स्वागत उद्बोधन प्राचार्य द्वारा दिया गया
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर खेलों के महत्व, फिटनेस, युवा नेतृत्व, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों एवं संदेशों को विद्यार्थियों ने जाना। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर मदन गुर्जर दक्षिण मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मण भाटी विधायक प्रतिनिधि, किशन अहिरवार नगर महामंत्री, श्री दिलीप सुथार पार्षद प्रतिनिधि, प्रतूपाल सिंह पवार खेल शिक्षक जीरन, प्रकाश चंद्र राठौर खेल शिक्षक नीमच, एवं विवेक बैरागी MY Bharat स्वयंसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपनी खेल प्रतिभाओं को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रितेश कुमार चौहान द्वारा किया गया इस गरिमामय कार्यकम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जीरन में उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विनोद सांवला हरवार