रतलाम ड्रग्स फैक्ट्री केस में बड़ा खुलासा : मास्टरमाइंड दिलावर खान पर वन्यजीव शिकार और चंदन तस्करी के आरोप, वन विभाग की रिमांड पर गहन पूछताछ शुरू, स्टेट टाइगर फोर्स भी जांच में जुटी..
रतलाम जिले के चिकलाना गांव में दो माह पहले पकड़ी गई अवैध ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी दिलावर खान, जो फिलहाल जेल में बंद है, को वन विभाग ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। वन विभाग अब उससे वन्यजीव शिकार और चंदन तस्करी से जुड़े मामलों में गहन पूछताछ कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के दौरान दिलावर खान के घर से प्रतिबंधित जंगली पक्षी भी बरामद हुए थे। इनमें मोर और तीतर जैसे पक्षी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा करीब 40 किलो चंदन की लकड़ी मिलने की भी जानकारी सामने आई है। वन विभाग को आशंका है कि दिलावर खान जंगल से कीमती लकड़ी की तस्करी के अवैध नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है।
पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेट टाइगर फोर्स इंदौर की टीम भी रतलाम पहुंच गई है और जांच में सहयोग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि तस्करी और वन्यजीव अपराध के ठोस सबूत मिलते हैं, तो दिलावर खान की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Crime reporter Jitendra Kumawat