(जसपाल टेलर इंटरनेशनल SSE NEWS चैनल प्रदेश मीडिया प्रभारी मन्दसौर 6264817382)
पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उनि भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.03.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर मय टीम द्वारा पिपलिया मंडी मनासा रोड सगज बावजी मंदिर के पास बरखेडा विरपुरीया फंटा पर वाहन चेकिंग के दोरान कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक RJ 40 GA 0335 के चालक सुरेन्द्र पिता डालुराम जाट उम्र 29 साल निवासी जाटो का मोहल्ला कालवास लुणकरणसर बिकानेर राजस्थान से हिकमत अमली से पुछताछ कर आरोपी के कब्जे वाली तरबुज से भरी ट्रक से 06 प्लास्टिक के कट्टो से कुल 85 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 58/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी से उक्त डोडाचूरा की स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।
नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी – सुरेन्द्र पिता डालुराम जाट उम्र 29 साल निवासी जाटो का मोहल्ला
कालवास लुणकरणसर बिकानेर राजस्थान
जप्त मश्रुका - 85 किलो डोडाचूरा कीमती 1,70,000 रु ,
एक एंड्रोईड व एक की पैड मोबाईल कीमती 11,000 रु ,
टाटा ट्रक क्रमांक RJ 40 GA 0335 कीमती 30,00,000 रु ,
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही ।