|
|
नीमच : जिला नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत थाना क्षैत्रों में कुल 75 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर 18205 स्कुल/कॉलेज छात्रों,मण्डी व्यापारियों, किसानों, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों, आमजनों को किया जागरूक मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘‘ सेफ क्लिक 2.0” अभियान चलाया गया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चोकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं। सेफ क्लिक 2.0 अभियान के समापन के अवसर पर आज दिनांक 08.07.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज नीमच में एनसीसी केडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से बचाव एवं सावंधनिया संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं सायबर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। कार्याक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी नीमचसिटी , एनसीसी एवं पी.जी. कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में एनसीसी केडेट्स उपस्थित रहे। जिला नीमच के थाना क्षैत्रों में सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत दिनांक 24.06.2026 से दिनांक 08.07.2026 तक स्कुलों, कॉलेजों, ग्राम चौपालों, शासकीय/आशासकीय कार्यालय एवं संस्थानों, बस स्टेण्ड, रेल्व स्टेशन, कृषि उपज मण्डीयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुल 75 सायबर जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जाकर कुल 18205 छात्रों,मण्डी व्यापारियों, किसानों, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों, आमजनों को जागरूक किया जाकर सायबर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। नीमच पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है किः • OTP, CVV, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। • अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें। • बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली कॉल/मैसेज की सत्यता अवश्य जांचें। • ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का URL (https://) और सुरक्षा प्रमाणित करें। • सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें। • सभी महत्वपूर्ण खातों पर मजबूत पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें। • फोन या कंप्यूटर में केवल आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप इंस्टॉल करें। • KYC अपडेट, बिजली बिल, लॉटरी, नौकरी, निवेश या इनाम के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें। • UPI Collect Request या QR Code बिना समझे स्कैन/स्वीकार न करें। • स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें। • बैंक खाते और UPI लेन-देन के SMS/ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें। • सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग या संवेदनशील लेन-देन करने से बचें। • अपने मोबाइल और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करें। • ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप से करें। • किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश, फर्जी क्यूआर कोड या अनजान कॉल पर भरोसा न करें " सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें " *नोटः - सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सुचना तत्काल नजदिकी पुलिस स्टेशन में स्थापित सायबर हेल्पडेस्क, अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइटः www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। |