|
जिले में महिला एवं बाल कल्याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन नीमच : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता की उपस्थिति में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने विस्तार से विभागीय जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया, कि नीमच जिले की आंगनवाडी केंद्रों FRS के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने और न्यूनतम 21 दिवस आंगनवाड़ी केंद्र खुलने में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। बताया गया, कि ,आभा आईडी में नीमच जिला प्रदेश में तीसरे और संभाग में प्रथम, अपार आईडी बनवाने में प्रदेश में पांचवे ओर संभाग में प्रथम स्थान, बच्चो को गर्म पका भोजन वितरण में प्रदेश में तीसरे ओर संभाग में प्रथम, टेकहोम राशन वितरण में प्रदेश में पांचवे और संभाग में प्रथम, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के श्रेणी सुधार में प्रदेश ओर संभाग में प्रथम स्थान पर, आंगनवाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा उपलब्ध करवाने में जिला प्रदेश में चौथे और संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बैठक में जिले की उक्त उपलब्धियों पर संपूर्ण विभागीय टीम को बधाई दी। कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए, कि जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें। सैम, मैम एवं अतिकम वजन के बच्चों का वास्तविक चिन्हांकन करें,सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रोंमें शेष कार्य पूर्ण करवाये, कोलोकेशन वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का सत्यापन करें,जिले में चिन्हित हॉट स्पॉट वाले आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान दे। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार करें और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले। कलेक्टर ने सभी आंगनवाडी केंद्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा का अधिक प्रभावी ढंग से आयोजन नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होने आंगनवाडी केंद्रों में शेष 03 से 06 वर्ष के बच्चों को दर्ज करवाने, सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.प्रसाद,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनीष यादव, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी, सभी सीडीपीओ एवं सेक्टर सुपरवाईजर उपस्थित थे। |