|
नीमच। कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी का जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष एवं अजेय योद्धा के संपादक अजय चौधरी एवं SSE NEWS के संपादक हेमंत गुप्ता ने श्री अवस्थी को माला पहना कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संपादकद्वय ने श्री अवस्थी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना की। इस दौरान संक्षिप्त रूप से जन्मदिन मनाया गया और शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। |