रतलाम/सैलाना। पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जैन समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सैलाना निवासी शैलेंद्र (प्रीतेश) चंडालिया को ऑल इंडिया जैन पत्रकार एसोसिएशन (आईंजा), मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के इस मनोनयन से रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
प्राप्त नियुक्ति पत्र के अनुसार ऑल इंडिया जैन पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया की सहमति तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में शैलेंद्र (प्रीतेश) चंडालिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 3 नवंबर 2026 से 31 दिसंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है। संगठन की ओर से विधिवत नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के साथ ही संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे संगठन सेवा के पथ पर सक्रिय रहते हुए आईंजा के उद्देश्यों, विजन और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही जिनशासन की प्रभावना, जैन समाज के हितों और पत्रकारिता के सकारात्मक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शैलेंद्र (प्रीतेश) चंडालिया सैलाना क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों एवं जैन समाज के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी इसी सक्रियता और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह दायित्व सौंपा जाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आईंजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सपनों और निर्धारित लक्ष्यों को साकार करने में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की है। वहीं इस नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद सामाजिक एवं जैन समाज के लोगों द्वारा चंडालिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया जैन पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारिता के माध्यम से जैन समाज की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्यरत है। ऐसे में सैलाना के प्रतिनिधि को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलना क्षेत्र की संगठनात्मक भागीदारी को भी नई पहचान देगा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत