|
जबलपुर जिले के पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में अव्यवस्थाओं होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में अपना इलाज कराने आने वाले पुलिस परिवार को अस्पताल में अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं है, आपातकालीन स्थिति में पुलिस परिवारों को महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते है। अस्पताल में गंभीर बीमारियों के डॉक्टरों की कमी होने से पुलिस परिवारों का सही से इलाज नही हो पाता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |