|
|
नीमच : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास क्रमांक-01, नीमच में भोजन व्यवस्था संबंधी छात्राओं की शिकायत पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मीनाक्षी जयंंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्राओं द्वारा 21 जुलाई 2026 को भोजन व्यवस्था संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर छात्रावास का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच के बाद अधीक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसे संतोषप्रद नहीं पाया गया। कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-09 के अंतर्गत अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, नीमच कार्यालय निर्धारित किया गया है। |