|
|
बालाघाट जिले के अंतर्गत बिरसा और बैहर विकासखंड की अडोरी पंचायत के सुदूर बैगा आदिवासी गांवों बोनदारी, कोहनीमोर, भंडारी और कुंडेकसा में अज्ञात बीमारी का संक्रमण फैलने की घटना सामने आई है। जिसमें 7 बच्चों की मृत्यु हो गई है। अन्य बच्चों को अस्पताल में इलाज/उपचार चल रहा है। इन गांवों के लगभग हर घर में बच्चे और ग्रामीण तेज बुखार, उल्टी, दस्त और शरीर पर लाल चकत्ते दाने की समस्या से जूझ रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, बालाघाट से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |