|
|
आगर । संभागीय आयुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने मंगलवार को आगर जिले के ग्राम तनोडिया, ग्राम आवर, ग्राम महुडिया एवं ग्राम लालूखेड़ी का भ्रमण कर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस VHSND सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त श्री सिंह ने ANM से विभिन्न बिंदुओं पर प्रश्न पूछे। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं HRPW की जानकारी प्राप्त की। साथ ही 0-5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की स्थिति, ड्यू बच्चों की सूची एवं मंगलवार को कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ इसकी जानकारी ली। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त ने CHO से नियमित OPDकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन की प्रक्रिया एवं "आयरन सुक्रोज FCM इंजेक्श" की उपलब्धता एवं उपयोग के संबंध में भी पूछताछ की। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि HRPW महिलाओं की चिन्हांकन कर समय पर रेफरल एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा टीकाकरण में कोई भी बच्चा न छूटे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. दीपक पिपल, शासकीय चिकित्सक एवंअन्य अधिकारी उपस्थित रहे। |