|
|
सिंगोली। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में शासकीय एवं प्राइवेट चिकित्सालयों में देखने को मिल रहे है। बढ़ते मरीजों की संख्या से नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। परिषद द्वारा बरसात में डीडीटी का छिड़काव नहीं किया जा रहा वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी किसी प्रकार की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई, ऐसे में एक नाबालिग को अपनी जान देनी पड़ी। नगर में इन दिनों डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का आतंक फैला हुआ है जिसके कारण हॉस्पिटलों में मरीजों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है। जिसमें डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बताया गया कि नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी दीपक पिता लादूलाल जंगम की सोमवार को मौत हो गई। परिजन कन्हैया लाल जंगम ने बताया कि दीपक की तबियत खराब होने पर उसे स्थानीय निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर जांच में प्लेटलेट्स काफी कम बताए गए ओर डेंगू पाया गया तो डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे कोटा हॉस्पिटल ले गये। बताया कि कोटा में जांच करवाने पर उसके प्लेट्स काफी नीचे आ चुके थे जिसके कारण सोमवार दोपहर में दीपक ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |