|
|
नलखेड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं महाविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ईको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल, डॉ. आरती नागर, प्रो. संतोष कुमार कुमावत, डॉ. आशीष सांखला, डॉ. सीमा तारे सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। |