रतलाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की रतलाम जिला इकाई ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने जैसी 6 प्रमुख मांगें उठाई गईं
ज्ञापन की 6 मुख्य मांगें
शासकीय भूमि से अतिक्रमण जिले की सभी सरकारी जमीनों का सर्वे कर अवैध कब्जे हटाए जाएं विशेष रूप से ग्राम सैजावता (सर्वे क्र. 108/1 व 108/2) में तहसीलदार के 10 माह पुराने आदेश के बावजूद हटाए न गए अवैध मोटरसाइकिल स्टैंड को तत्काल खाली कराया जाए
SC-ST वर्ग को पट्टे 30 से अधिक वर्षों से कृषि भूमि पर खेती कर रहे अनुसूचित जाति व जनजाति के परिवारों को बेदखल न कर भूमि के पट्टे दिए जाएं
फसल बीमा राशि जिले के शेष पात्र और वैध किसानों को उनकी फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान किया जाए
अस्पतालों में अवैध वसूली पर रोक शासकीय अस्पतालों के प्रसूति वार्डों में कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध पैसों की मांग और अभद्र व्यवहार पर सख्त निगरानी रखी जाए
अवैध डायरी शराब बिक्री पर प्रतिबंध नशे से दूरी अभियान के बीच गाँवों व शहरों में चल रहे अवैध डायरी सिस्टम से शराब बिक्री को तुरंत बंद कराया जाए
क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व जाँच पाइपलाइन खुदाई के बाद बदहाल हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा घटिया कार्य और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच हो
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी मनोज मंडावरा महिला प्रमुख एडवोकेट शिवानी सोनी एडवोकेट कृष्णा डामोर एडवोकेट रीना जैन एडवोकेट इंदर कटारिया विजय रायकवार गोपाल शर्मा प्रवीण गहलोत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080