|
|
इंदौर शहर के प्रेमाक्षय वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की आश्रम में ही रहने वाले एक किशोर द्वारा डंडों से मारपीट करने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक साल पहले बीमा अस्पताल में नर्स रहीं बुजुर्ग मां के साथ वृद्धाश्रम आये किशोर ने डंडों से मारपीट की। मारपीट के बाद बुजुर्ग जख्मी हो गई और उन्हें चोटें भी आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |