|
|
आगर-मालवा। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार 06 अगस्त 2026 को आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार महामहिम राज्यपाल प्रातः 09:00 बजे नागदा स्थित 11, मनोहर वाटिका रेजीडेंस से महिदपुर रोड, आलोट होते हुए प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे आगर-मालवा के बड़ोद, में हाटपुरा वार्ड क्र. 7 स्थित श्री महेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर स्व. श्री महेंद्र जी जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे महामहिम राज्यपाल बड़ोद से आलोट, महिदपुर रोड होते हुए प्रस्थान कर दोपहर 01:30 बजे नागदा स्थित 11, मनोहर वाटिका रेजीडेंस पहुंचेंगे। |