|
|
जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में मातृ-शिशु सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी *सार्थक एप पर प्रतिदिन उपस्थिति* दर्ज करना सुनिश्चित करें। उपस्थिति दर्ज न करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। सभी को निर्धारित समयावधि में ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। *कलेक्टर के प्रमुख निर्देश:* सोमवार एवं मंगलवार* को विशेष अभियान चलाकर जिले की प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण किया जाए। प्रसव पूर्व दी जाने वाली सभी सेवाएं गुणवत्तापूर्ण हों। ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं ताकि जिला चिकित्सालय पर अनावश्यक रेफरल की स्थिति न बने। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की बैक ट्रैकिंग कर सामुदायिक स्तर पर सेवाओं की पुष्टि करें। समग्र आईडी के अभाव में लंबित गर्भावस्था पंजीयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीओ डूडा से समन्वय कर समग्र बनवाना सुनिश्चित करें*प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार* को सीएमएचओ एवं डीपीओ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर संयुक्त भ्रमण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री चंद्रा ने बाल एवं शिशु मृत्यु समीक्षा, गृह आधारित नवजात देखभाल, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत अभियान, टीबी नियंत्रण, एड्स नियंत्रण, गैर संचारी रोग, मलेरिया, अंधत्व निवारण, कुष्ठ नियंत्रण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए *शत-प्रतिशत उपलब्धि* प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डीपीओ सुश्री अंकिता पंड्या, सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटील, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम. मांगरिया सहित समस्त बीएमओ, मेडिकल ऑफिसर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। |