|
|
सतना जिले में एक अस्पताल के डॉक्टर द्वारा युवक के ऑपरेशन के दौरान दूसरी किडनी पर कट लगा देने के कारण युवक की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक पथरी का इलाज कराने अस्पताल आया था। डॉक्टर द्वारा युवक का ऑपरेशन करने के दौरान दूसरी किडनी में कट लगा दिया, जिसके बाद युवक की हालत और बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सतना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |