सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक मरीज के शव को परिजनों द्वारा दो पहिया वाहन से ले जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक युवक की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे अस्पताल लाये थे। जहां अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर भी मौजूद नही थे। इस दौरान मरीज की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव ले जाने के लिए परिजनों को न तो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही कोई शव वाहन मिला। मजबूरी में परिजन शव को दो पहिया वाहन पर रखकर घर ले गये। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीधी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
शहर : अस्पताल से घर तक शव ले जाने नहीं मिला वाहन, स्कूटी से ले गये डेड बॉडी....