|
|
झाबुआ जिले के ग्राम बालवासा में एक महिला को कथित कबीलाई सजा देने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर अपमानित करते हुए उसके कंधे पर उसके पति को बैठाकर पूरे गांव में घुमाया और सिर भी मूंड दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, झाबुआ से मामले की जांच की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |