|
|
मंदसौर। थाना शामगढ़ पुलिस ने दिल्ली मुंबई 8 लाईन एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया है। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर कच्चे रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने लावारिस हालत में छूटी स्विफ्ट कार की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 22 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को कब्जे में लिया। शामगढ़ पुलिस ने मामले में धारा 8/15 (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। जप्त मश्रुका- 22 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 44000 रुपये व एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार कीमती 600000 रुपये |