|
छिंदवाड़ा जिले के सामुदायिक केंद्र दमुआ में प्रसव के दौरान एक महिला के साथ गंभीर लापरवाही होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के प्रसव के दौरान सफाई में इस्तेमाल किये गये पैड, पेपर और कपड़े के कुछ हिस्से महिला के शरीर के अंदर ही छोड़ दिये गये थे, जिससे महिला को दर्द से परेशानी का सामना करना पड़ा है। महिला के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला के प्रसव लापरवाही पूर्वक किया और डिस्चार्ज प्रक्रिया में भी लापरवाही की गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छिंदवाड़ा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |