|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने देखा और सुना तनोडिया। स्थानीय गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह के दौरान भोपाल के रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर तनोडिया गौशाला में उपस्थित विधायक श्री माधव सिंह "मधु" गहलोत, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगों ने प्रदेश में गोवर्धन पूजा के आयोजन और गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश को साझा किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। |