|
छात्रावासों में लघु निर्माण के लिये 50 हजार की राशि स्वीकृत छात्रावासों में सामग्री के लिये में दो लाख की राशि का प्रस्ताव भेजने के दिये निर्देश आगर-मालवा : प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने शुक्रवार को आगर में शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, सीनियर बालिका प्री-मेट्रिक छात्रावास एवं महाविद्यालय बालिका छात्रावास तथा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेर्टिक छात्रवास मालीखेड़ी तथा नलखेड़ा में संचालित विभागीय छात्रावासों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रवासों में स्वीकृत सीटें, भवन की स्थिति, निवासरत विद्यार्थियों की संख्या, मॉड्यूलर कीचन, डायनिंग हॉल, छात्रावास में उपलब्ध पेयजल की सुविधा एवं उपलब्ध रैक, बेड एवं पलंग, बिस्तर की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। आयुक्त डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने मालीखेड़ी छात्रावास में पेयजल की समस्या समाधान के लिये स्टीमेट तैयार कर नवीन नलकूप खनन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने छात्रावास में गद्दे, पलंग एवं अन्य सामग्री के लिये सामग्री मद में दो लाख रूपए की राशि प्रदान करने की बात भी कही और जिला संयोजक को इसके लिये मांग पत्र भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास में लघु निर्माण के लिये विभिन्न कार्यों के लिये 50 हजार रूपए की राशि तत्काल प्रदान करने की बात भी कही। डॉ. सिंह ने पोस्ट मेट्रिक पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास आगर में इन्वेटर बैटरी, वॉशिंग मशीन, वाटर कूलर, आरओ स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इन छात्रावासों में माड्यूलर कीचन एवं डायनिंग हॉल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और माड्यूलर कीचन संचालित पाएं जाने पर सराहना की। इस भ्रमण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधीक्षकों को छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, जिला संयोजक श्री शेखर उईके एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। |