• सिंचाई और आधुनिक खेती से नीमच की कृषि समृद्धि को मिलेगी नई ऊंचाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    सिंचाई और आधुनिक खेती से नीमच की कृषि समृद्धि को मिलेगी नई ऊंचाई
    शहर   - नीमच[05-10-2026]
  • बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से किया सीधा संवाद, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन को बताया आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम

    नीमच : अन्नदाताओं के हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और विकास की आधारशिला : श्री महेंद्र सिंह यादव

    नीमच मंडी में 2023-24 की 53.46 लाख क्विंटल आवक बढ़कर 2025-26 में करीब 72 लाख क्विंटल हुई

    नीमच : चंगेरा, नीमच में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नीमच के किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से कृषि गतिविधियों, शासन की किसान हितैषी योजनाओं से मिल रहे लाभ, कृषि क्षेत्र में नवाचार तथा किसानों की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की।

          मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच जिला उन्नत कृषि, आधुनिक खेती एवं कृषि व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। जिले में अश्वगंधा, इसबगोल, तुलसी, सतावरी, चिरायता, आंवला, बहेरा और नीम सहित विभिन्न औषधीय फसलों का उत्पादन होता है। चिया सीड, लहसुन, मेथी एवं धनिया सहित अनेक कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं व्यापार में भी नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिले के किसानों को उनकी मेहनत और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ एवं आधारशिला बताया।मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

    नीमच मंडी की बढ़ती आवक और आय का किया उल्लेख

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच कृषि उपज मंडी की कृषि व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि नीमच मंडी ए-ग्रेड मंडी है और औषधीय फसलों के व्यापार के लिए एशिया के प्रमुख केंद्रों में अपनी पहचान रखती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में मंडी में 53.46 लाख क्विंटल कृषि उपज की आवक हुई थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 72 लाख क्विंटल हो गई। इसी अवधि में मंडी की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई और वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर करीब 34.5 करोड़ रुपये हो गई।

    प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जा रही है। प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनाए रखने के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण तथा कृषि के साथ अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

    सिंचाई परियोजनाओं से बढ़ेगा कृषि क्षेत्र का दायरा

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रामपुरा-मनासा सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना से 212 गांवों की 67 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित हो सकेगी। इसी प्रकार जावद-नीमच एवं खुमान सिंह शिवाजी सिंचाई योजनाओं के पूर्ण होने से एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जिले में कृषि का रकबा बढ़ेगा तथा बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।

    चीता परियोजना से पर्यटन और रोजगार की नई संभावनाएं

    मुख्यमंत्री ने गांधीसागर अभयारण्य में चीता परियोजना के आने से नीमच जिले में पर्यटन की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा नीमच को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

    कृषि के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्यपालन पर जोर

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन को भी बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने तथा गांधीसागर जलाशय सहित जिले में मत्स्य उत्पादन से जुड़े परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

          मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती पुत्र किसानों के सम्मान और कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष केवल घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के हित में विभिन्न नवाचार एवं कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। रबी एवं खरीफ फसलों के समय किसानों को ऋण प्राप्त करने तथा निर्धारित अवधि में राशि जमा करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सहकारी क्षेत्र के माध्यम से ऋण व्यवस्था को और अधिक सरल एवं किसान हितैषी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    श्री यादव ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। समितियों में किसानों द्वारा जमा की गई राशि समय पर उनके खातों में जमा हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

    विकसित भारत के संकल्प में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका : विधायक श्री सकलेचा

    जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना एवं विज्ञान-तकनीक सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

    सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को मिलेगा लाभ : विधायक श्री परिहार

    नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि मालवा की धरती कृषि और किसानों की मेहनत के लिए जानी जाती है। नीमच-जावद क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित परियोजनाओं से किसानों को लाभ मिलेगा। खेतों तक पानी पहुंचने से कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

          उन्होंने कहा कि नीमच मंडी मालवा क्षेत्र की प्रमुख कृषि मंडियों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में कृषि जिन्स की आवक होती है। उन्होंने किसानों को शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया।

    कृषि एवं औषधीय फसलों के अनुसंधान केंद्र की आवश्यकता : विधायक श्री मारू

    मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि सिंचाई, बिजली, सड़क एवं कृषि संबंधी सुविधाओं के विस्तार से किसानों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की स्थिति में फसल बीमा सहित विभिन्न योजनाओं से किसानों को सहायता मिल रही है।

    प्रगतिशील किसानों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील किसानों श्री श्याम कारपेंटर, श्री हरीश पाटीदार, श्री किशोर कुमार पाटीदार एवं श्री अनिल धाकड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

    महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन, पशुपालन तथा किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन स्थल पर कृषि एवं विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं और कृषि तकनीकों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,श्री जयपाल सिंह चावड़ा,श्री कप्तान सिंह, श्री कपिल यार्डे, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिनिधि, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • सिंचाई और आधुनिक खेती से नीमच की कृषि समृद्धि को मिलेगी नई ऊंचाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    सिंचाई और आधुनिक खेती से नीमच की कृषि समृद्धि को मिलेगी नई ऊंचाई
    शहर   - नीमच[05-10-2026]

    बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से किया सीधा संवाद, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन को बताया आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम