|
चीताखेड़ा । नीमच जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन गडिया महादेव डिकेन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में AIACHO की प्रदेश कार्यकारिणी टीम से कोषाध्यक्ष श्री अशोक धाकड़ एवं महामंत्री श्री हेमंत रावत उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन लाल गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की सर्व सहमति से AIACHO संगठन की जिला नीमच इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया,साथ ही जिला नीमच AIACHO संगठन की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्त्ता श्रीमती रीना बैरागी को प्रदेश कार्यकारिणी की कोर टीम में शामिल करने पर उनका स्वागत किया गया।नविन कार्यकारिणी के अंतर्गत जिला अध्यक्ष के पद पर श्री डॉ. रितेश सोनी, सह अध्यक्ष श्री डॉ. सुनील पाटीदार, एवं जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री योगेंद्र कुमावत, श्री जितेंद्र परमार, श्रीमति गुलिस्ता परवीन एवं जिला कोषाध्यक्ष पद पर सुश्री सुमन मालवीय , जिला सचिव श्री दिलीप बैरागी , जिला सह सचिव श्री भेरूलाल धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी श्री पिंकेश परिहार एवं श्री ललित शर्मा को जवाबदारी दी गई है। साथ ही मनासा ब्लॉक अध्यक्ष -श्री उमेश आर्य, एवं उपाध्यक्ष- श्री जलज निर्वाण, पालसोडा ब्लॉक अध्यक्ष - श्रीमति दिव्या धाकड़, उपाध्यक्ष - श्री राहुल आर्य, जावद ब्लॉक - अध्यक्ष श्रीमती ममता चावड़ा, उपाध्यक्ष- श्रीमती हेमलता धाकड़ को मनोनीत किया गया। श्री मदन लाल गुर्जर ने बताया कि सभी नव पदाधिकारियों ने AIACHO संगठन नीमच को मजबूत बनाने का निर्णय लिया। अंत में जिला नीमच के सभी CHOs ने विशेष अतिथियों को सप्रेम भेंट प्रदान कर उनका आभार एवं अभिनंदन किया गया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |