चीताखेड़ा । विकासखंड परियोजना नीमच अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र 6 चीताखेड़ा में आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र चीताखेड़ा में मुख्य अतिथि नवनीत सेन व अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपस्थितजनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को अतिथि द्वारा आंगन मिलन सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों तथा टीकाकरण से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं, बच्चों मातृ स्वास्थ्य गर्भावस्था के समय उचित देखभाल करने पर परामर्श दिया गया और योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
पोषण किट का वितरण एवं हितग्राहियों का सम्मान व कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पोषण किट वितरित कर सम्मानित किया गया। एनीमिया की रोकथाम हेतु आयरन फोलिक एसिड एवं कृमि नामक गोली का सेवन करने की सलाह दी गई। कुपोषित बच्चों को न्यूट्रिक किट बांटकर उनके माध्यम से महिलाओं को समझाइश दी गई। इस साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर स्थितजनों को वाटिका के तथा स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आंगनवाड़ी केन्द्र को समुदाय से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक महत्व पहचाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट : दशरथ जी माली
शहर : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन