आगर-मालवा : सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में प्राचार्य डॉ जी एल रावल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो संतोष कुमार कुमावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विषय पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ आरती नागर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ जी एल रावल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ -साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुखदेव बैरागी ने एवं आभार डॉ आशीष साखंला ने माना।इस अवसर पर डॉ सीमा तारे, डॉ आशीष कुमार वर्मा, डॉ सचिन शर्मा, सुधा शर्मा, सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
शहर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन।