|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना, के निर्देशन में आयुष विभाग, एवं मुस्कान मालव सेवा समिति, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार एक अक्टूबर 2026 को जिला जेल परिसर, आगर में निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा जेल के कैदियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया जाएगा। |