|
आगर मालवा : म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) की निर्वाचन घोषणा के साथ ही संबंधित नगर परिषद के वार्ड एवं ग्राम पंचायत / निर्वाचन क्षेत्र / वार्ड में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो 05 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 29 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत नलखेड़ा सदस्य वार्ड क्रमांक 06 एवं 11 तथा नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद हेतु स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। जनपद पंचायत नलखेड़ा की मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, भैंसोदा रोड, नलखेड़ा एवं नगर परिषद सुसनेर की मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को शासकीय आईटीआई कॉलेज, डग रोड, सुसनेर में की जाएगी। मतगणना हेतु मतगणना पर्यवेक्षक (CS) एवं मतगणना सहायक (CA) की नियुक्ति कर दी गई है। सभी गणना सहायकों एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को दोपहर 01:00 बजे से सांदीपनी शासकीय मॉडल उ.मा.वि. आगर-मालवा में आहूत किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक (CS) एवं मतगणना सहायक (CA) प्रशिक्षण में अपने-अपने बैंक विवरण हेतु पासबुक की छायाप्रति एवं 01 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्रशिक्षण में अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। |