रतलाम/बाजना। मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजना में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। संवाद, संगीत और सशक्त अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत इस नाट्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा के साथ देश में आए बदलावों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की यात्रा का मंचन
नाटक में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सेवा, संघर्ष, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को प्रभावी संवादों के जरिए दर्शकों के सामने रखा। प्रस्तुति में देश के विकास और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों को भी रेखांकित किया गया।
योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में बदलाव का संदेश
ग्राम पंचायत बाजना में आयोजित नाटक का प्रमुख केंद्र जनकल्याणकारी योजनाएं और उनके माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक पहुंचे लाभ रहे। कलाकारों ने आवास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं से जुड़े प्रसंगों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और ग्रामीण परिवारों के जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिए योजनाओं के महत्व को समझाया गया।
जनभागीदारी से विकसित भारत का संदेश
नमो सेवा–अनकही कहानियां को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए सेवा, सुशासन और जनजागरूकता का माध्यम बनाया गया। प्रस्तुति में स्वच्छता, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साह से देखा नाटक
ग्राम पंचायत बाजना में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा। देवेंद्र भदौरिया ग्रुप ने संस्कृति विभाग से स्वीकृत स्क्रिप्ट के आधार पर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से सेवा, सुशासन और देश में आए बदलावों की कहानी को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पंचायत सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने, जनसेवा में भागीदारी निभाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट ईश्वर टांक ( बाजना )