|
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। सीरीज में अभिषेक शर्मा बल्ले से सबसे आगे रहे, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया। तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। सीरीज की तीन पारियों में अभिषेक ने कुल 229 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। अभिषेक के बाद संजू सैमसन 117 रन के साथ बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई उनके बाद रहे, जबकि इशान किशन भी शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में शामिल रहे। गेंदबाजी में नितीश का जलवा गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी ने दूसरे और तीसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 3-3 विकेट झटके। सीरीज में उनके नाम कुल 6 विकेट रहे और वह गेंदबाजों की सूची में नंबर-1 पर रहे। अर्शदीप सिंह ने दो पारियों में 5 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनके बाद अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई रहे। भारत की इस जीत में अभिषेक के बल्ले और नितीश की गेंदों ने सीरीज पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |