|
आगर-मालवा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत् आगर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर गुरूवार को आयोजित किया गया। विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत के मुख्य आतथ्यि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरूसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री मयंक राजपूत, श्री प्रवेश गुप्ता, श्री आयुष तिवारी, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री प्रेम यादव, श्रीमती आभा चोपडा, रेखा यादव, श्री पारस जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में आयोजित इस शिविर में दोपहर 2.00 बजे तक 31 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सेवा संकल्प अभियान के राज्य नोडल अधिकारी मध्यप्रदेश वाणिज्यकर आयुक्त श्री अनन्य द्विवेदी ने कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना के साथ दोपहर 2.00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान शिविर का जायजा लिया और रक्तदाताओं से चर्चा कर पुनीत कार्य के लिये उनकी सराहना की। श्री द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदान दाताओं को प्रेरित कर रक्तदान करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रक्त दान के इस पुनित कार्य में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देहलवार ने अवगत कराया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त दान-दाताओं की आभा आईडी भी बनाई गई है, इससे रक्तदान संबंधी सम्पूर्ण विवरण ऑनलाईन उपलब्ध रहेगा। जिला चिकित्सालय पहुचंने पर राज्य नोडल अधिकारी आयुक्त श्री अनन्य द्विवेदी एवं कलेक्टर डॉ. मीना का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य चिकित्सकों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत् किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील, टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह परिहार, सहित पैरा मेडिकल एवं ब्लड बैंक स्टॉफ उपस्थित था। |