|
सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला आगर-मालवा : प्रदेश के साथ ही आगर-मालवा जिले में भी गुरुवार, 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत *आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा बैजनाथ धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गहलोत, राज्य नोडल अधिकारी एवं वाणिज्य कर आयुक्त श्री अनन्य द्विवेदी, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीलेश पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री यादव, श्री मयंक राजपूत, श्री मेहरबान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, आमजनों एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने दीयों से सजाई गई सेवा संकल्प अभियान की आकर्षक रंगोली पर आशीर्वाद के दीए जलाए और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी* को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बाबा बैजनाथ धाम परिसर, कमल कुंड एवं मोती सागर तालाब को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। दीयों से बड़ी एवं आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। जनप्रतिनिधियों ने खुले आकाश में उड़ने वाले आशीर्वाद के दीए भी जलाकर हवा में छोड़े। कार्यक्रम में श्री मयंक राजपूत ने उपस्थित जनों से आशीर्वाद का दिया जलाकर पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। जिले के समस्त नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय भवनों एवं धार्मिक स्थलों पर भी लाखों दीए प्रज्वलित कर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया और प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। प्रारंभ में विधायक श्री मधु गहलोत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा सेवा संकल्प अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आयुक्त वाणिज्य कर श्री अनन्य द्विवेदी ने सपत्नीक, तथा कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना , एसपी श्री दिलीप सोनी ने बाबा बैजनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना और अभिषेक किया तथा प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा श्री मोतीलाल कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता मंदिर के पुजारीगण, अन्य जनप्रतिनिधि नागरिक गण योजना के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण एवं आमजन उपस्थित थे। |