रतलाम। जिला अभिभाषक संघ रतलाम ने अपने सदस्यों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चिकित्सा समिति का गठन किया है। संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से गठित इस समिति का उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समिति के गठन से संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सुनील पारिख को चिकित्सा समिति का संयोजक तथा पण्डित डॉ. ईश्वर बोराना (हाई कोर्ट एडवोकेट एवं ‘छोटे ठाकुर ) को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को समिति की जिम्मेदारी सौंपते हुए संघ ने उनसे अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
चिकित्सा समिति के माध्यम से भविष्य में अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं से समन्वय स्थापित करने स्वास्थ्य बीमा संबंधी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा जरूरत के समय चिकित्सा सहायता दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाने की दिशा में पहल की जाएगी।
समिति का उद्देश्य यह भी रहेगा कि किसी अधिवक्ता या उसके परिवारजन को आकस्मिक अथवा गंभीर स्वास्थ्य परिस्थिति में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग समय पर मिल सके।
समिति के गठन को जिला अभिभाषक संघ की ओर से अधिवक्ता कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ अधिवक्ताओं और उनके संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला सचिव चेतन केलवा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, अनिल चौहान, शैलेंद्र सोलंकी, दिव्या शर्मा, रीना चौहान सहित संघ के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त संयोजक सुनील पारिख एवं सह संयोजक पण्डित डॉ. ईश्वर बोराना छोटे ठाकुर जी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित चिकित्सा समिति संघ के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आवश्यकता के समय प्रभावी चिकित्सा सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत