• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : बिग ब्रेकिंग | रतलाम में गरीबों के फ्लैट सील करने पर सियासत गरम.... 208 गरीब परिवारों को अतिक्रमणकारी बताकर बेघर करने का आरोप नगर निगम पर धोखाधड़ी और कानून तोड़ने के गंभीर आरोप... शहर कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच, एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों पर फौजदारी कार्रवाई की उठाई मांग...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम। नगर निगम द्वारा गरीब फ्लैटधारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। शहर कांग्रेस ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि निगम ने वर्षों पहले गरीब झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का सपना दिखाया, उनसे उनकी पुश्तैनी झुग्गियां खाली करवाईं, लेकिन बाद में अपने ही वादे से मुकरकर सैकड़ों परिवारों को अतिक्रमणकारी घोषित कर बेघर कर दिया। 

    कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गरीबों के साथ धोखाधड़ी, अमानवीय व्यवहार और कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए उच्च स्तरीय जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

    कांग्रेस के अनुसार वर्ष 2020-21 में नगर निगम ने शिवनगर, प्रकाशनगर और जावरा रोड क्षेत्र की 50 से 60 वर्ष पुरानी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को यह भरोसा दिलाया था कि मात्र 20 हजार रुपये मार्जिन मनी जमा करने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे तथा शेष 1.80 लाख रुपये का बैंक ऋण दिलाने की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इसी विश्वास पर सैकड़ों परिवारों ने अपनी झुग्गियां खाली कर दीं और नगर निगम को सौंप दीं।

    कांग्रेस का आरोप है कि कुल 396 हितग्राहियों में से केवल 166 लोगों को ही बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि 208 परिवारों को ऋण नहीं दिलाया गया। इसके बावजूद इन सभी परिवारों से 20 हजार रुपये की मार्जिन मनी जमा करवाई गई, फ्लैटों का विधिवत आवंटन किया गया और कब्जा भी सौंप दिया गया। ये परिवार पिछले चार से पांच वर्षों से उन्हीं फ्लैटों में रह रहे थे।

    शहर कांग्रेस ने कहा कि अब नगर निगम यह तर्क दे रहा है कि कई हितग्राहियों का CIBIL स्कोर खराब होने के कारण ऋण स्वीकृत नहीं हो सका। कांग्रेस का कहना है कि यदि ऐसा था तो पात्रता की जांच पहले की जानी चाहिए थी। गरीब परिवारों को झुग्गियां तुड़वाने के बाद बीच रास्ते में छोड़ देना प्रशासनिक विफलता और वादाखिलाफी है। यदि बैंक ऋण नहीं मिला तो नगर निगम को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, न कि उन्हीं लोगों को डिफॉल्टर या अतिक्रमणकारी घोषित कर उनके घरों से बेदखल करना चाहिए था।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए 208 परिवारों का सामान घरों से बाहर फेंक दिया, फ्लैटों पर ताले लगाकर सील कर दिया और परिवारों को बेघर कर दिया। यह कार्रवाई नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173, 174 और 175 का उल्लंघन है। इन धाराओं के तहत बकाया वसूली और कब्जा लेने की स्पष्ट कानूनी प्रक्रिया निर्धारित है, जिसमें अंतिम मांग नोटिस, 30 दिन का अवसर, आवंटन निरस्तीकरण और वारंट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

    शहर कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि जिन परिवारों की 20 हजार रुपये की मार्जिन मनी आज भी बैंक और नगर निगम के पास जमा है, उनका आवंटन किस आधार पर निरस्त माना जा सकता है। यदि नगर निगम ने आवंटन समाप्त कर दिया था तो जमा राशि वापस क्यों नहीं की गई। कांग्रेस का कहना है कि जब तक राशि वापस नहीं की जाती, तब तक आवंटन समाप्त मानना कानूनी रूप से भी सवालों के घेरे में है।

    प्रेस विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि 4 अगस्त को प्रभावित फ्लैटधारी आयुक्त को लिखित आवेदन देने पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने बैंक ऋण दिलाने और बकाया राशि जमा करने की इच्छा जताई थी, लेकिन आयुक्त ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। बाद में वही आवेदन पंजीकृत डाक से भेजा गया।

    कांग्रेस ने नगर निगम के अंतिम नोटिस में फ्लैटधारियों को बिना अनुमति अवैध कब्जा करने वाला अतिक्रमणकारी बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि जब नगर निगम ने स्वयं विधिवत आवंटन पत्र जारी किए, कब्जा दिया और वर्षों तक परिवार वहीं रहे, तो उन्हें अचानक अतिक्रमणकारी बताना प्रशासनिक षड्यंत्र और गंभीर कानूनी विरोधाभास है।

    शहर कांग्रेस ने पूरे मामले की न्यायिक अथवा उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराने, प्रभावित 208 परिवारों को तत्काल पुनः उनके फ्लैटों का कब्जा दिलाने, बैंक ऋण की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रतलाम में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और अब सभी की नजर नगर निगम प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : बिग ब्रेकिंग | रतलाम में गरीबों के फ्लैट सील करने पर सियासत गरम.... 208 गरीब परिवारों को अतिक्रमणकारी बताकर बेघर करने का आरोप नगर निगम पर धोखाधड़ी और कानून तोड़ने के गंभीर आरोप... शहर कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच, एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों पर फौजदारी कार्रवाई की उठाई मांग...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम। नगर निगम द्वारा गरीब फ्लैटधारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। शहर कांग्रेस ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि निगम ने वर्षों पहले गरीब झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का सपना दिखाया, उनसे उनकी पुश्तैनी झुग्गियां खाली करवाईं, लेकिन बाद में अपने ही वादे से मुकरकर सैकड़ों परिवारों को अतिक्रमणकारी घोषित कर बेघर कर दिया। 

    कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गरीबों के साथ धोखाधड़ी, अमानवीय व्यवहार और कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए उच्च स्तरीय जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

    कांग्रेस के अनुसार वर्ष 2020-21 में नगर निगम ने शिवनगर, प्रकाशनगर और जावरा रोड क्षेत्र की 50 से 60 वर्ष पुरानी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को यह भरोसा दिलाया था कि मात्र 20 हजार रुपये मार्जिन मनी जमा करने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे तथा शेष 1.80 लाख रुपये का बैंक ऋण दिलाने की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इसी विश्वास पर सैकड़ों परिवारों ने अपनी झुग्गियां खाली कर दीं और नगर निगम को सौंप दीं।

    कांग्रेस का आरोप है कि कुल 396 हितग्राहियों में से केवल 166 लोगों को ही बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि 208 परिवारों को ऋण नहीं दिलाया गया। इसके बावजूद इन सभी परिवारों से 20 हजार रुपये की मार्जिन मनी जमा करवाई गई, फ्लैटों का विधिवत आवंटन किया गया और कब्जा भी सौंप दिया गया। ये परिवार पिछले चार से पांच वर्षों से उन्हीं फ्लैटों में रह रहे थे।

    शहर कांग्रेस ने कहा कि अब नगर निगम यह तर्क दे रहा है कि कई हितग्राहियों का CIBIL स्कोर खराब होने के कारण ऋण स्वीकृत नहीं हो सका। कांग्रेस का कहना है कि यदि ऐसा था तो पात्रता की जांच पहले की जानी चाहिए थी। गरीब परिवारों को झुग्गियां तुड़वाने के बाद बीच रास्ते में छोड़ देना प्रशासनिक विफलता और वादाखिलाफी है। यदि बैंक ऋण नहीं मिला तो नगर निगम को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, न कि उन्हीं लोगों को डिफॉल्टर या अतिक्रमणकारी घोषित कर उनके घरों से बेदखल करना चाहिए था।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए 208 परिवारों का सामान घरों से बाहर फेंक दिया, फ्लैटों पर ताले लगाकर सील कर दिया और परिवारों को बेघर कर दिया। यह कार्रवाई नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173, 174 और 175 का उल्लंघन है। इन धाराओं के तहत बकाया वसूली और कब्जा लेने की स्पष्ट कानूनी प्रक्रिया निर्धारित है, जिसमें अंतिम मांग नोटिस, 30 दिन का अवसर, आवंटन निरस्तीकरण और वारंट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

    शहर कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि जिन परिवारों की 20 हजार रुपये की मार्जिन मनी आज भी बैंक और नगर निगम के पास जमा है, उनका आवंटन किस आधार पर निरस्त माना जा सकता है। यदि नगर निगम ने आवंटन समाप्त कर दिया था तो जमा राशि वापस क्यों नहीं की गई। कांग्रेस का कहना है कि जब तक राशि वापस नहीं की जाती, तब तक आवंटन समाप्त मानना कानूनी रूप से भी सवालों के घेरे में है।

    प्रेस विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि 4 अगस्त को प्रभावित फ्लैटधारी आयुक्त को लिखित आवेदन देने पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने बैंक ऋण दिलाने और बकाया राशि जमा करने की इच्छा जताई थी, लेकिन आयुक्त ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। बाद में वही आवेदन पंजीकृत डाक से भेजा गया।

    कांग्रेस ने नगर निगम के अंतिम नोटिस में फ्लैटधारियों को बिना अनुमति अवैध कब्जा करने वाला अतिक्रमणकारी बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि जब नगर निगम ने स्वयं विधिवत आवंटन पत्र जारी किए, कब्जा दिया और वर्षों तक परिवार वहीं रहे, तो उन्हें अचानक अतिक्रमणकारी बताना प्रशासनिक षड्यंत्र और गंभीर कानूनी विरोधाभास है।

    शहर कांग्रेस ने पूरे मामले की न्यायिक अथवा उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराने, प्रभावित 208 परिवारों को तत्काल पुनः उनके फ्लैटों का कब्जा दिलाने, बैंक ऋण की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रतलाम में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और अब सभी की नजर नगर निगम प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सैलाना विधानसभा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट... शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश दारू डीजे और हुड़दंग पर रहेगी कड़ी निगरानी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा पर्व.....

    देश:
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सैलाना विधानसभा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट... शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश दारू डीजे और हुड़दंग पर रहेगी कड़ी निगरानी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा पर्व.....

    9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सैलाना विधानसभा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट... शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश दारू डीजे और हुड़दंग पर रहेगी कड़ी निगरानी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा पर्व.....
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कान ड में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री गोपाल वर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया

    देश:
    देश   - आगर मालवा[07-08-2026]

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कान ड में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री गोपाल वर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया
    देश   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सैलाना कृषि मंडी बनेगी मुख्य समारोह की साक्षी, एसडीएम सुनील जायसवाल ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी....

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज:
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सैलाना कृषि मंडी बनेगी मुख्य समारोह की साक्षी, एसडीएम सुनील जायसवाल ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी....

     सैलाना कृषि मंडी बनेगी मुख्य समारोह की साक्षी, एसडीएम सुनील जायसवाल ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी....
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत: अब हर शुक्रवार गांवों में लगेगी प्रशासन की चौपाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया बड़ा ऐलान...

    मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत:
    देश   - मंदसौर[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत: अब हर शुक्रवार गांवों में लगेगी प्रशासन की चौपाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया बड़ा ऐलान...

     अब हर शुक्रवार गांवों में लगेगी प्रशासन की चौपाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया बड़ा ऐलान...
    देश   - मंदसौर[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास 72 समस्याओं का मौके पर निराकरण, युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक पंजीयन

    देश:
    देश   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास 72 समस्याओं का मौके पर निराकरण, युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक पंजीयन

    तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास 72 समस्याओं का मौके पर निराकरण, युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक पंजीयन
    देश   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: खुद जर्जर भवन में संचालित हो रहा बाजना का बीआरसी कार्यालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा...

    बिग ब्रेकिंग:
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: खुद जर्जर भवन में संचालित हो रहा बाजना का बीआरसी कार्यालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा...

     खुद जर्जर भवन में संचालित हो रहा बाजना का बीआरसी कार्यालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा...
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में गूंजे जय गोरक्षनाथ और जय गोगा वीर चौहान के जयकारे, श्रद्धा-भक्ति के साथ शुरू हुआ जाहर वीर गोगा जी चौहान का पावन धार्मिक आयोजन....

    रतलाम में गूंजे जय गोरक्षनाथ और जय गोगा वीर चौहान के जयकारे, श्रद्धा-भक्ति के साथ शुरू हुआ जाहर वीर गोगा जी चौहान का पावन धार्मिक आयोजन....
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिग ब्रेकिंग | रतलाम में गरीबों के फ्लैट सील करने पर सियासत गरम.... 208 गरीब परिवारों को अतिक्रमणकारी बताकर बेघर करने का आरोप नगर निगम पर धोखाधड़ी और कानून तोड़ने के गंभीर आरोप... शहर कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच, एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों पर फौजदारी कार्रवाई की उठाई मांग...

    बिग ब्रेकिंग | रतलाम में गरीबों के फ्लैट सील करने पर सियासत गरम.... 208 गरीब परिवारों को अतिक्रमणकारी  बताकर बेघर करने का आरोप नगर निगम पर धोखाधड़ी और कानून तोड़ने के गंभीर आरोप... शहर कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच, एफआईआर और जिम्मेदार अधिकारियों पर फौजदारी कार्रवाई की उठाई मांग...
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रोटरी क्लब रतलाम प्राइम की अनूठी पहल: बुजुर्गों और बस्ती के बच्चों को कराया श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य श्रवण, सेवा और संस्कार का बना प्रेरणादायी उदाहरण...

    रोटरी क्लब रतलाम प्राइम की अनूठी पहल:
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रोटरी क्लब रतलाम प्राइम की अनूठी पहल: बुजुर्गों और बस्ती के बच्चों को कराया श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य श्रवण, सेवा और संस्कार का बना प्रेरणादायी उदाहरण...

     बुजुर्गों और बस्ती के बच्चों को कराया श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य श्रवण, सेवा और संस्कार का बना प्रेरणादायी उदाहरण...
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • अफीम नीति को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन: विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन.....

    अफीम नीति को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन:
    देश   - मंदसौर[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • अफीम नीति को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन: विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन.....

     विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन.....
    देश   - मंदसौर[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: रावटी बालिका छात्रावास में बड़ा खुलासा — छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, जर्जर भवन खाली, चार दिन से बंद हॉस्टल, जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष बोले- दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई....

    बिग ब्रेकिंग:
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: रावटी बालिका छात्रावास में बड़ा खुलासा — छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, जर्जर भवन खाली, चार दिन से बंद हॉस्टल, जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष बोले- दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई....

     रावटी बालिका छात्रावास में बड़ा खुलासा — छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, जर्जर भवन खाली, चार दिन से बंद हॉस्टल, जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष बोले- दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई....
    देश   - रतलाम[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना के सरस्वती शिशु मंदिर में संगठन मंत्री योगेश शर्मा का ऐतिहासिक प्रवास, जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा और संस्कार व्यवस्था का किया सूक्ष्म निरीक्षण....

    देश:
    देश   - रतलाम[06-08-2026]

    बाजना के सरस्वती शिशु मंदिर में संगठन मंत्री योगेश शर्मा का ऐतिहासिक प्रवास, जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा और संस्कार व्यवस्था का किया सूक्ष्म निरीक्षण....
    देश   - रतलाम[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिग_ब्रेकिंग | महिदपुर में गंदगी के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गणेश चौपाटी से मछली बाजार हटाने की भी उठी मांग.....

    बिग_ब्रेकिंग | महिदपुर में गंदगी के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गणेश चौपाटी से मछली बाजार हटाने की भी उठी मांग.....
    देश   - रतलाम[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रतलाम को प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया सख्त — सीमांकन रिपोर्ट में पुराने रिकॉर्ड शामिल करना होगा, आदेशों के समयबद्ध पालन के निर्देश...

     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रतलाम को प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाए रखने का लक्ष्य, कलेक्टर अजय कटेसरिया सख्त — सीमांकन रिपोर्ट में पुराने रिकॉर्ड शामिल करना होगा, आदेशों के समयबद्ध पालन के निर्देश...
    देश   - रतलाम[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बिग ब्रेकिंग: रतलाम में एमडीएमए ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 09 ग्राम एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत ₹1.40 लाख का मशरूका जब्त....

     रतलाम में एमडीएमए ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 09 ग्राम एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल समेत ₹1.40 लाख का मशरूका जब्त....
    देश   - रतलाम[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin