पिपल्या जोधा मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोटड़ा खुर्द में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के कुल 37 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरोठ भानपुरा क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायणसिंह सिसोदिया, सरपंच ग्राम पंचायत खारखेड़ा ने की। इस अवसर पर बालूसिंह सिसोदिया (मंडल संयोजक), बाबूलाल जैन (नगर भाजपा अध्यक्ष), डॉ. कैलाश प्रजापत (भाजपा कार्यकर्ता), धूम सिंह सिसोदिया (बूथ अध्यक्ष) एवं दीपक मोदी (बूथ अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल नायमा ने किया। अपने उद्बोधन में गरोठ भानपुरा क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, प्राचार्य कन्हैयालाल वर्मा बाबूलाल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने विद्यार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।कार्यक्रम के अंत में मांगू सिंह पवार ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्वा तावरण में संपन्न हुआ
देश : *मंदसौर /37 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल..कोटड़ा खुर्द स्कूल में हुआ वितरण