रतलाम। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के रतलाम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। धराड़ टोल पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी कन्हैयालाल पाटीदार धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार गोकुलसिंह बद्रीलाल डोडियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद भाजपा कार्यालय पैलेस रोड रतलाम पर भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार का भी ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भगवान बलराम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का साफा शाल और विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कृषि ऋण के सीसी खाते में पहले वर्ष में दो बार राशि जमा करनी पड़ती थी जिसे अब वर्ष में एक बार जमा करने की कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल ने भी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने किया जबकि आभार कन्हैयालाल पाटीदार ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों जनप्रतिनिधियों उपसरपंचों और भाजपा किसान मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन ने संगठन की एकजुटता और किसान हित के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत