बाजना। जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू भैया ) के अनुमोदन और मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाजना की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश डामोर ने संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में मोहन भूरिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं मुकेश खराड़ी उपाध्यक्ष कालू मईडा उपाध्यक्ष और कनीराम डोडियार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा लाला डोडियार महासचिव परतू चारेल महासचिव ईश्वर कटारा महासचिव मुदुल चरपोटा महासचिव शंभू मीणा महासचिव तथा डॉ. रमेश टांक महासचिव नियुक्त किए गए हैं।
इसी प्रकार नाना खराड़ी सचिव भूरा मचार सचिव उदय सिंह खराड़ी सचिव शंकर राठौड़ सचिव हुरजी मईडा सचिव नाथू झोडिया सचिव तथा मुकेश मईडा सचिव बनाए गए हैं। संगठन की प्रचार-प्रसार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजेश रायकवार को मीडिया प्रभारी तथा सुनील निनामा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीचंद जैन कमल कटारिया फिरोज पठान रामजी निनामा अब्दुल मंसूरी शरीफ खान पठान तोलू वसुनिया हीरालाल भाभर राजू खराड़ी कैलाश कबाड़ी तथा नारायण मुनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू भैया )और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश डामोर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नई टीम के गठन से बाजना ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय तथा सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट ईश्वर टांक ( बाजना )
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत