जावरा (रतलाम )। जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने अपने नवाचार और शानदार आयोजनों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार मद्रासी थीम पर आधारित भव्य सांस्कृतिक आयोजन कर शहरवासियों का दिल जीत लिया। दक्षिण भारतीय संस्कृति पारंपरिक वेशभूषा मनमोहक सजावट लजीज व्यंजन और मनोरंजक प्रस्तुतियों से सजा यह आयोजन किसी सांस्कृतिक महोत्सव से कम नहीं था। कार्यक्रम में 100 से अधिक दंपति सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार हर बार कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ता है और यही सोच उसे अन्य सामाजिक संगठनों से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि जब पूरा परिवार एकजुट होकर कार्य करता है तो इतिहास अपने आप बन जाता है।
नेचरल अवेयरनेस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने कहा कि मैत्री परिवार की सबसे बड़ी ताकत उसका टीमवर्क है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई दी।
ग्रुप अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैत्री परिवार का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाना है। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण पारंपरिक दक्षिण भारतीय भोजन आकर्षक मद्रासी ड्रेस कोड और दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित सजावट रही जिसने सभी दंपति सदस्यों को दक्षिण भारत की सांस्कृतिक यात्रा का अहसास कराया।
ग्रुप के प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया कि नगर में पहली बार इतनी भव्य मद्रासी थीम पर आयोजन किया गया जिसमें प्रवेश द्वार से लेकर मंच सज्जा परिधान भोजन और संपूर्ण वातावरण दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुरूप तैयार किया गया। इस अवसर पर पहली बार शामिल हुए नवीन दंपति सदस्यों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में लायंस क्लब जावरा के चुनाव में सचिव पद पर निर्वाचित संदीप रांका उपाध्यक्ष पंकज कांठेड़ संचालक मंडल सदस्य विशाल चत्तर एवं संदीप दसेड़ा कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत विपिन चोरड़िया तथा संचालक मंडल में शरद डुंगरवाल का सम्मान किया गया। साथ ही नवाणु यात्रा पूर्ण करने वाले सदस्यों का भी बहुमान किया गया।
मनोरंजन का जिम्मा सुश्री नेहल जैन (रतलाम) ने संभाला। उन्होंने पारंपरिक खेलों रोचक प्रश्नोत्तरी और आकर्षक मंच संचालन से पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बनाए रखा। वहीं कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शरद डुंगरवाल ने किया तथा अंत में संदीप जैन ने सभी अतिथियों सदस्यों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
मैत्री परिवार के पूर्व अध्यक्षों पदाधिकारियों और समस्त दंपति सदस्यों के सामूहिक सहयोग से संपन्न यह आयोजन सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति और मजबूत टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार केवल कार्यक्रम नहीं करता बल्कि हर बार शहर को एक नई और यादगार सांस्कृतिक सौगात देता है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत