|
|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी (विधायक राजस्थान) का कल दिवस 3 जून 2026 बुधवार को प्रातः 9 बजे नीमच आगमन हो रहा है। नीमच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती हेतु ट्रेनिंग देने आ रहे हैं। जिसके पश्चात मंदसौर प्रस्थान करेंगे। प्रस्थान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर्वत सिंह जाट के नेतृत्व में होटल विनायक के पास हर्खियाखाल सांदा, फोरलेन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम भव्य स्वागत करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी विधायक राजस्थान की अगवानी कर क्षेत्र समस्याओं एवं पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु चर्चा करेंगे। उपरोक्त जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर्वत सिंह जाट ने दी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |