|
|
नीमच । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता Rajesh Vyas ने की। शिविर के दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी श्री व्यास ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 15 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया। वहीं जिला स्तरीय जनसुनवाई में करीब 54 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित प्रकरणों पर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। शिविर में Rohit Rathore, Nikita Singh सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। |