मंदसौर। मल्हारगढ़ में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी समिति के तत्वाधान में शनि देव मंदिर प्रांगण में 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय भव्य शनिदेव जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 26 मई को नासिक के प्रसिद्ध ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जायेगी विशाल भव्य शोभायात्रा, न्याय के देवता शनि महाराज पालकी में विराजमान होकर भक्तों का हाल जानने निकलेगे नगर भ्रमण पर
जिसके पश्चात रात्रि में 9.00 बजे से प्रारंभ होगा परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत डॉ. पंडित मिथलेश जी नागर के मुखारविंद से भव्य सुंदरकांड का आयोजन। 27 मई को प्रातः 7.30 बजे शनि महाराज की मुख्य प्रतिमा का मंत्रो उच्चारणों के साथ तेल अभिषेक, हवन सहित श्रृंगार कर शनि महाराज को लगाया जाएगा 56 भोग। जिसके बाद सायं तक चलेगा ऐतिहासिक विशाल भंडारा समापन के बाद होगी संध्याकालीन रात्रि 8 बजे महा आरती। तत्पश्चात रात्रि को 9:00 बजे प्रारंभ होगा शनि महाराज की कथा का आयोजन।
जन्मोत्सव के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम समापन के अवसर पर 28 मई को रात्रि में 9 बजे होगा श्री कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप रतलाम द्वारा भजन संध्या का आयोजन। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। तीन दिवसीय आयोजित सभी कार्यक्रम भागवतआचार्य श्री गोपाल जी शास्त्री द्वारा संपन्न कराएं जाएंगे। जन्म उत्सव समिति ने नगर सहित आस-पास के सभी क्षेत्र वासियों से आवाहन किया है कि सभी धर्म प्रेमी बंधु, माताएं बहनें सह परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण कर धर्म का लाभ लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
शहर : मल्हारगढ़ में तीन दिवसीय शनि देव महाराज का जन्मोत्सव, पालकी में सवार होकर निकलेंगे नगर भ्रमण पर..!