भोपाल शहर के अवधपुरी के अमरावद खुर्द स्थित एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के 10 साल से बदहाल पड़े होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में अभी तक बिजली फिटिंग तक नहीं की गई है, इसके साथ ही यहां बच्चों के लिये पीने का पानी तक नहीं मिल पाता है। स्कूल के शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसमें ताला पड़ा रहता है। स्कूल में होने वाली अव्यवस्थाओं के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
शहर : 10 साल से स्कूल में बिजली-पानी नहीं, शौचालय में ताला, 1 टीचर के भरोसे 5 कक्षाओं के बच्चे....