|
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प.... मंदसौर। मध्यप्रदेश में सनातन बोर्ड परिषद के संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। परिषद ने प्रदेश स्तर पर कथा वाचक पंडित दिनेश शास्त्री को आर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं साध्वी हरिप्रिया नदगिरी रानी को मध्यप्रदेश लोकसभा पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संदीप सोनी को जिला पद की जिम्मेदारी दी गई है। परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सभी नव नियुक्त सदस्य लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पंडित दिनेश शास्त्री कथा वाचन के माध्यम से धर्म जागरण का कार्य करते रहे हैं, वहीं अन्य पदाधिकारी भी हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार में योगदान देते रहे हैं। नियुक्ति के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य मध्यप्रदेश विधानसभा स्तर तक सनातन बोर्ड परिषद संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी संजय जोशी द्वारा दी गई। परिषद के सदस्यों और समर्थकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की है। |