|
नीमच। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश के नियंत्रक एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में मंगलवार को रतगढ़ एवं मोरवन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 5 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर 19 खाद्य नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि रतगढ़ स्थित निम्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए— श्री चारभुजा दूध डेयरी – मिश्रित दूध एवं घी के नमूने महादेव स्वीट्स – मावा बर्फी, मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन (कुल 4 नमूने) बालाजी टी स्टाल – सेव नमकीन, फलाहारी चिवड़ा, सेव गाठिया, चरखी बूंदी (कुल 4 नमूने) होटल साईं पैलेस एंड रेस्टोरेंट – पनीर, बासमती चावल, तुअर दाल, राजमा एवं बेसन (कुल 5 नमूने) निरीक्षण के दौरान चार फर्मों में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा अन्य कमियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। इसी क्रम में मोरवन स्थित नवकार किराना स्टोर से विभिन्न दालों के 4 नमूने भी जांच हेतु लिए गए। सभी 19 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा संपन्न की गई। |