|
भोपाल शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक दुकान संचालक द्वारा एक नाबालिग बच्ची पर चाकू से वार करने और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |