|
आगर-मालवा : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नगरीय एवं पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 अंतर्गत जिले में जनपद पंचायत सदस्य नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 06 एवं 11 तथा नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद हेतु मतदान 29. सितंबर2026 को होना है। मतदान दलों को मतदान केंद्र आवंटन हेतु रेंडमाइजेशन का कार्य NIC द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर SEC-CEMS का उपयोग कर रविवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र, आगर-मालवा में किया गया। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया आयोग के प्रेक्षकश्री डी.वी. सिंह , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेरसिंह मीना अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, रिटर्न रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुंवर सोलंकी तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी नलखेड़ा श्री प्रियंक श्रीवास्तव तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री कपिल पाटीदार के समक्ष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण की गईहै। |